{"_id":"5940306a4f1c1bfe0a8b46ae","slug":"121497378922-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नई बैरिक बनेंगी, लगेगा नया आरो वाटर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नई बैरिक बनेंगी, लगेगा नया आरो वाटर प्लांट
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नई बैरक बनेंगी, लगेगा नया आरओ वाटर प्लांट
एसपी ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने मंगलवार देर शाम जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान सिपाहियों के रहने के लिए उन्होंने दो नई बैरक बनवाने की बात कही। साथ ही पानी की समस्या दूर कराने के लिए नया आरओ वाटर प्लांट लगाने का भरोसा दिया। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।
करीब दो घंटे तक एसपी ने थाने के अलावा स्टेशन परिसर का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेस का निरीक्षण किया। हवालात को देखा। साफ-सफाई व्यवस्था और जोर देने के लिए कहा। इस दौरान थाने पर तैनात सिपाहियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान रहने के लिए बैरक की कमी और पानी की समस्या बताई गई। इस पर एसपी ने कहा कि जल्द दो नई बैरकें बनवाई जाएंगी। साथ ही नया आरो वाटर प्लांट लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यवाहक थानेदार चिंतामणि, कंचन सिंह, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।