फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तमंचे के बल पर बदमाशों ने सराफा

तमंचे के बल पर बदमाशों ने सराफा

Mon, 12 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर बदमाशों ने सराफा
तमंचे के बल पर सर्राफ से नकदी और जेवरात लूटे
विज्ञापन

- दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल लूट लिया। इससे पहले कि शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अमावां कस्बे में सत्यम सोनी की सराफा की दुकान है। देर शाम दुकान बंद करके बाइक से सत्यम अपने घर जिला मुख्यालय जा रहा था। रसेहता गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सत्यम को रोक लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सत्यम के मुताबिक बदमाशों ने छह किलो चांदी, 110 ग्राम सोना और 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed