फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   121 children being transported in unfit vehicles

Raebareli News: 121 अनफिट वाहनों से ढोए जा रहे बच्चे

Sat, 30 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
121 children being transported in unfit vehicles
रायबरेली। जिले के स्कूल संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी वाहनों को फिट नहीं कर रहे हैं। जांच में ऐसे 121 स्कूली वाहन मिले हैं, जिनका फिटनेस नहीं कराया गया है। रोजाना बच्चों को घरों से स्कूल लाया और ले जाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


मामला पकड़ में आने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने संबंधित 121 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस दिया है। सभी को सात दिन में वाहनों का फिटनेस कराने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्कूलों में लगे वाहनों का फिटनेस पूरी तरह से अनिवार्य है।
विज्ञापन


बिना फिटनेस के संचालित वाहनों से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बच्चों को क्लेम नहीं मिलेगा। इसके बाद भी स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अंबुज ने बताया कि समय से फिटनेस न कराने पर वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed