फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1200 Notice to Vehicle Owners

1200 वाहन मालिकों को नोटिस

Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने और चुनाव में लगे अधिकारियों को वाहनों की व्यवस्था कराने के लिए एआरटीओ ने जिले के करीब 1200 छोटे-बड़े वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन



सभी को तीन मई को वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। समय से वाहनों की व्यवस्था न कराने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी है। वाहन मालिकों को गोराबाजार में वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में इस बार करीब 1200 छोटे-बड़े वाहन लगाए जाएंगे। इसमें 533 भारी वाहन, 604 हल्के वाहन और 63 मध्यम वाहनों की जरूरत है। इसमें मतदान कर्मियों व अधिकारियों के लिए 270 हल्के वाहन और पुलिस के लिए 334 हल्के, पांच भारी वाहन और 48 मध्यम वाहनों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए जिला प्रशासन ने एआरटीओ को वाहनों की व्यवस्था कराने के लिए डिमांड दी है। जिला प्रशासन से डिमांड मिलने के बाद एआरटीओ ने वाहनों की व्यवस्था के लिए अधिग्रहण पत्र जारी कराने का काम शुरू करा दिया है। सभी वाहन मालिकों को तीन मई को गोरा बाजार में वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। 


लोकसभा चुनाव में पूर्व की तरह मनमानी इस बार नहीं चल पाएगी। वाहन मालिकों को समय से वाहन उपलब्ध कराने होंगे। ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वाहनों के पंजीयन को निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हल्के निजी वाहन मालिकों को भी चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध कराना होगा।



लोकसभा चुनाव में इस बार छोटे-बड़े 1200 वाहनों के मालिकों को पत्र भेज दिया गया है। सभी को तीन मई को गोराबाजार में वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। समय से वाहन उपलब्ध न कराए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। वाहनों का पंजीयन भी निरस्त किया जाएगा।  
संजय तिवारी, एआरटीओ (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed