फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   120 more foreigners arrived,

जिले में 120 और विदेशी पहुंचे, टीमों ने घर पहुंच जांची सेहत

Sat, 21 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
120 more foreigners arrived,
रायबरेली। कोरोना वायरस के खतरे के बीच विदेशों से 120 और लोग यहां आ गए हैं। यह संख्या बढ़कर 267 हो गई है। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों के घरों में पहुंचकर सेहत जांची है। सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। दो दिन पहले जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार डॉ. रोहित चौरसिया, फार्मासिस्ट अजय कुमार और बृजेश आदि की टीम ने विदेश से आए लोगों के घरों में पहुंचकर लोगों की सेहत की जांच की। किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। सीएचसी प्रभारी विनोद सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना से डरिए नहीं बल्कि बचाव ही इसका इलाज है। अधिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, बुखार, खांसी और सांस फूलने की शिकायत पर इंटर की दो छात्राओं को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। चेकअप के बाद दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. आशीष नायक ने छात्राओं की जांच। हालांकि छात्राओं में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed