{"_id":"5c991bbebdec22144c192b8f","slug":"11553537982-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को मेधा को निखारने का मिले अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को मेधा को निखारने का मिले अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। बेटियों को समुचित शिक्षा के साथ उनके दबे हुए हुनर को निखारने से ही देश की तरक्की संभव है। बेटियों को बंदिश और उत्पीड़न के माहौल से निकाल कर समुचित शिक्षा और उनमें छिपी मेधा को निखारने का समुचित अवसर दिया जाना चाहिए।
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत सोमवार को हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के सनसाइन पब्लिक स्कूल में स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बेटियों को भी उनकी रुचि के मुताबिक मेधा निखारने का पूरा अवसर दिया जाने के लिए जागरूक किया गया। बेटियों से आह्वान किया गया कि वह अब किसी से कमजोर नहीं हैं। आगे बढ़ें और तरक्की की इबारत लिखें।
बेटियों में मेधा की कमी नहीं है। समाज और देश के विकास के लिए माता-पिता को पारंपरिक सोच को छोड़कर बेटियों को शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के पूरे अवसर देने चाहिए। - आशीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक
विज्ञापन
बेटियां जमीन से लेकर आसमान तक अपने हुनर का लोहा मनवा कर देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान कर रही हैं। इन्हें पालने और बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए। बेटियां कमजोर नहीं हैं। बस हक के लिए आवाज उठाना सीखें। - एमपी सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक
पाठ्यक्रम की पढ़ाई-लिखाई के अलावा कौशल विकास की कार्यशाला सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। घर से लेकर विद्यालय तक बेटियों को इसके समान अवसर देने होंगे। बेटियां सशक्त हैं। देश की तरक्की में अहम योगदान निभा रही हैं। - अभिषेक कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक
बेटियां किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। आवश्यकता है बेटियों को पढ़ने और हुनर सीखने का पूरा मौका दिया जाए। खेल, विज्ञान से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। बेटियां अपने को कमजोर कभी न समझें। - डॉ. अवध राज सिंह, समाजसेवी
कौशल विकास की कार्यशाला सराहनीय
छात्रा निस्बा अंसारी, सना बानो का कहना है कि कार्यशाला के दौरान कौशल विकास को लेकर दिए गए टिप्स काफी उपयोगी हैं। इन उपायों से काफी कुछ सीखने को मिला।
कौशल विकास कर लहराएंगे परचम
छात्रा वर्षा सिंह, पूर्णिमा वैश्य ने कहा कि मन में छुपे हुनर को निखार कर पढ़ाई के साथ साथ समाज में नाम रोशन करेंगे।
उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त
छात्रा महक, अंशिका ने कहा कि किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। असामाजिक तत्वों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
अत्याचार का देंगे जवाब
छात्रा सगुन, वंदना ने कहा कि अत्याचार और उत्पीड़न को घुट-घुट कर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने ऊपर किए गए अत्याचार के खिलाफ करारा जवाब देंगे।
कार्यशाला से जगा आत्मविश्वास
छात्रा अंकिता, चांदनी ने कहा कि कौशल विकास की कार्यशाला के दौरान बताए गए अनेक उपयोगी पहलू से आत्मविश्वास जगा है समाज में अपनी राह बनाकर रहेंगे।