{"_id":"5c3397bebdec2256f5338d04","slug":"11546885054-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सर्दी का सितम और बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सर्दी का सितम और बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में सर्दी का सितम और बढ़ गया है। सोमवार को पारा न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। जिससे गलन बढ़ गई और लोग दिनभर ठिठुरते रहे। सुबह हवा चलने के साथ आसमान में बदली छाई रही। इसके बाद धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बदली छा जाती। कड़ाके की ठंड के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। इक्का-दुक्का स्थानों पर छोड़कर कहीं अलाव नहीं जल रहे हैं।
सर्दी सोमवार को एकबारगी बढ़ गई। सुबह बदली छाई रहने के साथ ही सर्द भी हवा चलती रही, जिससे गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरते रहे।
कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही कैद नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बदली छा जाती। पूरे दिन कमोवेश यही हाल रहा। नतीजतन दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
घरों में दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।। शहर आए लोगों ने सर्दी से बचने के लिए चाय की चुस्की ली। सर्दी बढ़ने के बाद भी लोगों को स्वयं अलाव जलवाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी अलाव जलवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका की ओर से कुछ स्थानों पर जरूर अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे लोग
सर्दी के कारण लोग कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। इसके रोगी जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि सर्दी से लोगों को बचने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से लोगों के कोल्ड डायरिया के चपेट में आने का खतरा है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में हर दिन 10 से 20 रोगी कोल्ड डायरिया से बीमार होने पर इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए।
ट्रेनें लेट, मुसाफिर बेहाल
सुबह के वक्त धुंध छाने और सर्दी की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे मुसाफिरोें को गंतव्य स्थान पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। पदमावत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-इलाहाबाद इंटरसिटी दो घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल एक घंटे, काशी विश्वनाथ दो घंटे लेट रही। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर रहकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे अफसरों का कहना है कि सर्दी की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया है। जल्द सुचारू रूप से ट्रेनों का संचालन हो जाएगा।