{"_id":"5b48f3ca4f1c1b52748b4745","slug":"11531507658-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने एआरटीओ प्रवर्तन की मां की लूटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाशों ने एआरटीओ प्रवर्तन की मां की लूटी सोने की चेन
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में बेखौफ चेन लुटेरे शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार जायसवाल की मां के गले से सोने की चेन ले उड़े।
घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने पड़ताल की। हालांकि पुलिस का दावा है कि तहरीर कोई नहीं दी गई है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल राजकीय कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। यह कॉलोनी शहर की सबसे पॉश कॉलोनी मानी जाती है।
यहां एसपी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी रहते हैं। बताते हैं कि एआरटीओ (प्रवर्तन) की मां फूल कुमारी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।
इसी दौरान बाइक सवार बदमाशोें ने झपट्टा मारकर गले से सोेने की छीन ली और भाग गए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, बदमाश आंखों से ओझिल हो गए।
सूचना पर कोतवाल अशोक सिंह, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल का कहना है कि एआरटीओ (प्रवर्तन) की मां के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। पड़ताल कराई जा रही है।