{"_id":"59f61ed64f1c1bee688b81ff","slug":"11509301974-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसंतीपुर के ललित ने शेर सिंह को पटखनी दे बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसंतीपुर के ललित ने शेर सिंह को पटखनी दे बने दंगल केसरी
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शेर को पटखनी दे ललित बने दंगल केसरी
रायबरेली। सलोन तहसील क्षेत्र के गौवा बाजार चौराहे के बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के अलावा हरियाणा, वाराणसी, मुरादाबाद व कानपुर समेत कई जिलों के पहलवानों ने अपनी दमखम का प्रदर्शन किया। हरियाणा से आए शेर सिंह को पटखनी देकर रसंतीपुर के पहलवान ललित कुमार दंगल केसरी बने।
मुख्य अतिथि समाजसेवी करमजीत यादव ने विजेता पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित किया। रेफ री की भूमिका पप्पू पहलवान ने निभाई। घनश्याम रायबरेली और सूरज बनारस के बीच हुए मुकाबले में घनश्याम विजयी रहे। इसी तरह गुरुबख्शगंज के अनिल को कानपुर के अनिल ने पटखनी दी। रोखा के गफ्फार ने मुरादाबाद के उर्वश को हराया। जगतपुर के शिवाकांत ने रसंतीपुर के संजय को पटखनी दी। अंत में फ ाइनल कुश्ती ललित रसंतीपुर और शेर सिंह हरियाणा के बीच हुई। इसमें ललित ने शेर सिंह को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता। मुख्य अतिथि विजेता पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया। आयोजक कृष्ण कुमार यादव और रामकुमार कौशल ने पहलवानों का आभार व्यक्त किया।