{"_id":"59f231d94f1c1bc1678b7a7f","slug":"11509044697-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोरी की मौत
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। वह छोटी बहन के साथ मौसी के घर जा रही थी, तभी हादसा हो गया। छोटी बहन बाल-बाल बच गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कंदरावां निवासी मंसाराम की पुत्री सपना (14) अपनी छोटी बहन अंतिमा के साथ पास गांव पूरे चाहिल मौसी के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें सपना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद डायल 100 के प्रभारी एसआई भानु प्रताप सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और चालक समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर घायल किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल धंनजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक कल्लू निवासी कंदरावां को ट्रैक्टर ट्राली समेत हिरासत में लिया गया है। पड़ताल की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।