फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   माता की चुनरी तो किसी को भाया फूलों का हार

माता की चुनरी तो किसी को भाया फूलों का हार

Thu, 21 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
माता की चुनरी तो किसी को भाया फूलों का हार
घरों और मंदिराें में आज होगी कलश स्थापना
विज्ञापन

रायबरेली। शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। आज घर और मंदिरों में कलश स्थापना की जाएगी। वहीं बुधवार को लोग घरों को और पुजारी मंदिरों को साफ-सुथरा कर माता के स्वागत के लिए लोग तैयारियों में लगे रहे। इस दौरान बाजार में माता के वस्त्रों, शृंगार, पूजन, हवन आदि की दुकानें सज हुई हैं। सब्जी मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, डिग्री कॉलेज चौराहे, स्टेशन रोड आदि स्थानाें पर दुकानें सजी रही। सबसे अधिक भीड़ मां की चुनरी, माला, वस्त्र, आभूषण, शृंगार सामग्री की दुकानों पर रही। लोगों ने नवरात्र में उपयोग की जाने वाली हवन सामग्री, कपूर, सुगंधित अगरबत्तियों, दीपकों की भी जमकर खरीदारी की। मंदिरों की रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया है।
माला से लेकर फूलों तक की डिमांड बढ़ गई है। सब्जी मंडी के दुकानदार राहुल ने बताया कि हमारे यहां 20 से लेकर 100 रुपये तक की माला, 15 से लेकर 300 रुपये तक चुनरी मौजूद हैं। वहीं फूल विक्रेताओं में भी उत्साह है। फुटकर फूल विक्रेता अर्जुन, सतीश ने बताया कि फूलों में सबसे ज्यादा गुलाब, गुलहड़ और गेंदा की मांग है।
विज्ञापन


अच्छे मुहूर्त में करे कलश की स्थापना
पंडित सुरेश कुमार पाठक का कहना है कि शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 21 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 09.12 से सुबह 09.30 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11.24 बजे से दोपहर 12.13 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि के लिए मिट्टी का पात्र और जौ, शुद्ध, साफ मिट्टी, शुद्ध जल से भरा हुआ सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश, रोली, कलावा, साबुत सुपारी, कलश में रखने के लिए सिक्के, फूल और माला के साथ अशोक या आम के पांच पत्ते, कलश को ढकने के लिए मिट्टी का ढक्कन, साबुत चावल, एक पानी वाला नारियल, लाल कपड़ा या चुनरी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed