{"_id":"596e58594f1c1b437b8b46f5","slug":"11500403801-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की घटनाओं में 9 लोग घायल
रायबरेली। जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना व कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक भीखा मजरे चिलौली गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकीं। इसमें एक पक्ष से लक्ष्मी और धनपत, जबकि दूसरे पक्ष से माता प्रसाद, देवकली और इंद्रवती घायल हुई हैं। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बालकिशुन का पुरवा मजरे आइमाजहनिया में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से उमा देवी और दूसरे पक्ष से रमेश व धीरेंद्र घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज कस्बा निवास जयदीप वर्मा को जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के ही कोलई, श्यामलाल, राज ने मारपीट कर घायल कर दिया। जयदीप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।