{"_id":"596e584e4f1c1ba93d8b4874","slug":"11500403790-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे चार हजार डिब्बे: जीएम महेश कुमार गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे चार हजार डिब्बे: जीएम महेश कुमार गुप्ता
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे चार हजार डिब्बे : गुप्ता
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने में तैयार होने वाले डिब्बों की आंतरिक साज-सज्जा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाप्रबंधक महेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि एक हजार एलएचबी व तीन हजार आईसीएफ टाइप के डिब्बों की आंतरिक साज-सज्जा विश्वस्तरीय बनाई जाएगी।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डिम्पी गर्ग ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 2018-19 में सवारी डिब्बों की आंतरिक साज-सज्जा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बनाई जाएगी। डिब्बों की आंतरिक साज-सज्जा को अपग्रेड करने के लिए कारखाने के अधिकारियों और कार्यशाला में भाग ले रही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर निदेशक मुकेश राठौर, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर दिलीप कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।