फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेलवे कर्मियों ने हक के लिए उठाई आवाज

रेलवे कर्मियों ने हक के लिए उठाई आवाज

Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने हक के लिए उठाई आवाज
रेलवे कर्मियों ने उठाई हक की आवाज
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, लालगंज, बछरावां, डलमऊ स्टेशनों के कर्मियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ मंगलवार को रेलवे कर्मियों ने हक की आवाज बुलंद की। रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना देकर केंद्र सरकार को कोसा। एक स्वर में सभी ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें रायबरेली के अलावा लालगंज, बछरावां, डलमऊ रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने भाग लिया। शाखा मंत्री सुधीर तिवारी ने कहा कि डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद सरकार भत्तों को लागू नहीं कर रही है। यदि केंद्र सरकार जल्द से जल्द भत्तों को लागू नहीं करती है तो रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। शाखा अध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि रेलवे कर्मियों के साथ उपेक्षा का बर्ताव किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

अल्ताफ अहमद ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल नहीं की जाती तो कर्मचारियों के गुस्से को रोकना असंभव हो जाएगा। संचालन जावेद मसूद ने किया। इस मौके पर राजू श्रीवास्तव, कौशलेंद्र शुक्ला, अरुण मिश्रा, राज कुमार, जगदेई, टी इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed