{"_id":"593d8ff34f1c1bd5438b4621","slug":"11497206771-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के बाद दूल्हे और बाराती की पिटाई की, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के बाद दूल्हे और बाराती की पिटाई की, केस दर्ज
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदाई के बाद दूल्हे और बाराती की पिटाई की, केस दर्ज
अगवानी के समय नाच गाने को लेकर बारातियों हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कक्केपुर गांव में आई बारात में अगवानी के समय नाच गाने को लेकर हुई कहासुनी में आपस में भिड़े बारातियों में रविवार को विदाई के बाद मारपीट हो गई। बीच बचाव करने में दूल्हे की भी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
कक्केपुर गांव में हरदासपुर गढ़ी से रामनरेश के यहां बारात आई थी। अगवानी के समय नाच गाने के दौरान बाराती आपस में भिड़ गए, जिससे आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करा दिया। सुबह दुल्हन विदा हुई तो गांव से बाहर पहले से मौजूद सुनील कुमार समेत चार पांच लोगों ने दूल्हे के साथ बैठे राजकुमार से से मारपीट शुरू कर दी। रोकने पर दूल्हे की भी पिटाई कर दी। राजकुमार निवासी मर्दापुर मजरे लोद्रवा मऊ थाना महाराजगंज ने सुनील कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। कार्यवाहक थानेदार पंकज त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।