फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी, आसमान में छाई बदली

हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी, आसमान में छाई बदली

Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी, आसमान में छाई बदली
रायबरेली। जिले में सोमवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई। दिनभर बदली छाई रही।
विज्ञापन



मौसम के बदले मिजाज से किसानों के माथे पर शिकन दिख रही है। उनका मानना है कि यदि बारिश होगी तो फसल चौपट हो जाएगी जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। डांठ नरम होने के चलते गेहूं की फसल की मड़ाई ठप हो गई है।



देर रात करीब एक बजे मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।


मंगलवार की सुबह भी मौसम कुछ इसी तरह रहा। बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। इसके बाद हवा व बूंदाबांदी तो होना बंद हो गई लेकिन बदली छाई रही।


राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा निवासी उमेश त्रिवेदी, डलमऊ क्षेत्र के पखरामऊ गांव निवासी महेश अग्निहोत्री का कहना है कि मौसम खराब है। यदि बारिश हुई तो गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी। गेहूं की मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed