फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डिप्टी सीएम का नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर, 45 मिनट करना पड़ा इंतजार

डिप्टी सीएम का नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर, 45 मिनट करना पड़ा इंतजार

Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम का नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर, 45 मिनट करना पड़ा इंतजार
पुलिस अफसरों के हाथ-पांव सोमवार को उस समय फूल गए, जब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। बताते हैं कि एयर ट्रैफिक जाम होने के कारण यह दिक्कत आई। इस पर हेलीकॉप्टर में बैठे डिप्टी सीएम बाहर आ गए।
विज्ञापन


45 मिनट बाद एयर ट्रैफिक जाम समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर उड़ सका, तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने डिप्टी सीएम यहां आए थे। पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने पहले सुपर मार्केट में हुई सभा में भाग लिया और उसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो निकाला था।
विज्ञापन


नामांकन के बाद करीब दो बजे डिप्टी सीएम जाने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में बने हैलीपैड पहुंचे। बताते हैं कि वह हेलीकॉप्टर पर सवार हो गए लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। इस पर वह नीचे उतर आए। इससे पुलिस अफसर सन्न रह गए। करीब 2.45 बजे हेलीकॉप्टर उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्हें किसी चुनावी रैली में भाग लेना था लेकिन हेलीकॉप्टर के न उड़ने से देरी हुई। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि एयर ट्रैफिक जाम की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed