{"_id":"5c7d68d0bdec2213f4133c9c","slug":"111551722704-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर में शादी में कार न मिलने से नाराज ससुराजीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
मामले में विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरजूपुर निवासी प्रियंका की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी वैभव शुक्ला के साथ तीन मार्च 2018 को हुई थी।
प्रियंका का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन कार न मिलने की बात से उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति की जेठानी से नजदीकियां हैं।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रियंका की तहरीर पर पति वैभव शुक्ला, सास ऊषा शुक्ला, जेठ सौरभ शुक्ला, गौरव शुक्ला व तीनों जेठानियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।