{"_id":"5c743206bdec22736a76a49f","slug":"111551118854-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 49 सेंटर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 49 सेंटर बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
49 केंद्रों पर आज से होंगी कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
रायबरेली। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले के 49 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य कक्षाओं के परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।
तीन पालियों में होने वाली परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, ताकि परीक्षाओं पर निगरानी रखी जा सके।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में आंतरिक सचल दस्ते गठित हो चुके हैं, जबकि विश्वविद्यालय स्तर पर गठित उड़ाका दल भी छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन
जिले के 49 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है। बालकों को दूसरे परीक्षा केंद्र में जाकर एग्जाम देना होगा। इन परीक्षा केंद्रों में से सात महाविद्यालयों को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां संबंधित महाविद्यालयों की कॉपियां जमा की जानी होंगी।
नोडल केंद्रों में शामिल दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में 15 परीक्षा केंद्र, फीरोज गांधी महाविद्यालय में 10 परीक्षा केंद्र, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज में 11 परीक्षा केंद्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार में 11 परीक्षा केंद्र, सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज सलोन में पांच परीक्षा केंद्र, कमला नेहरू पीजी कॉलेज तेजगांव में छह परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा की जाएंगी।
सातवें नोडल केंद्र इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सिर्फ उसी परीक्षा केंद्र की कॉपियां जमा होंगी।
जिले में सात महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही नोडल केंद्र भी बनाया गया है, जहां इसी जिले के 49 परीक्षा केंद्रों के साथ ही अमेठी व उन्नाव के नौ परीक्षा केंद्रों की भी कॉपियां जमा होंगी।
इस जिले के नोडल केंद्रों में उन्नाव के जालपा महाविद्यालय, बाबू रामपाल सिंह महाविद्यालय, मां सिद्धेश्वरी महाविद्यालय, बाबू जयशंकर डिग्री कॉलेज, एमजी कॉलेज ऑफ साइंस, चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज, सतगुरु डिग्री कॉलेज और अमेठी के रामस्वरूप तिवारी जनता महाविद्यालय, उमा महेश्वर महाविद्यालय, राजीव विद्यापीठ महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों को कॉपियां जमा करनी होंगी।
कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इसमें पहली पाली सुबह सात से 10 बजे तक, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक और तीसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शहर में सबसे बड़ा सेंटर फीरोज गांधी कॉलेज को बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफजी कॉलेज में लगभग 5500 संस्थागत और 1300 व्यक्तिगत परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।