फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पहुंची लैब, 13 में पांच नमूने फेल

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पहुंची लैब, 13 में पांच नमूने फेल

Wed, 13 Feb 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पहुंची लैब, 13 में पांच नमूने फेल
रायबरेली। प्रदेश स्तर से खाद्य पदार्थों की रैंडम जांच करने के लिए निकली लैब से लैस वैन मंगलवार को यहां पहुंची। लैब में 13 खाद्य पदार्थों की जांच की गई तो मौके पर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए। यह वैन शहर से लेकर गांव स्तर पर खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए पहुंची। लोगों ने स्वयं वैन के पास पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कराई।
विज्ञापन



मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए जिले में आई वैन ने एफएसडीए कार्यालय के पास सबसे पहले जयश्री बांड सरसों तेल में कलर की जांच की। हालांकि सरसों तेल का नमूना पास हो गया। इसके बाद वैन शहर के सुपर मार्केट पहुंची। यहां बेसन की जांच की गई, जिसमें मिलावट पायी गई। घंटाघर में एक होटल पर मिठाई पर लगे चांदी वर्क और बरफी की जांच की। दोनों ही पास निकले।
विज्ञापन



घोसियाना मोहल्ले में सरसों तेल की जांच की गई तो उसमें मिलावट मिली। इसके बाद वैन मुंशीगंज के दरियापुर पहुंची। यहां सब्जी मसाला जांच में फेल हो गया। बाबूगंज में बेसन का नमूना भी पास हो गया। फएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह वैन जागरूकता के लिए आई थी। अलग-अलग स्थानों पर 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच किए गए। इसमें पांच नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed