फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हेलीपैड पर उतरने के बाद

हेलीपैड पर उतरने के बाद

Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हेलीपैड पर उतरने के बाद
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही हेलीपैड पर उतरे, तुरंत विशेष वाहन पर सवार होकर फैक्टरी का निरीक्षण करने निकल पड़े। मोदी फैक्टरी के साइड वॉल और शेल असेंबली शॉप में गए, जहां पर रोबोटिक वेल्डिंग, लेजर कटिंग वेल्डिंग मशीन और रोबोटिक स्पॉट वेल्डिंग से तैयार किए जा रहे शेलों का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वचालित व्हील लाइन का दौरा किया।
विज्ञापन



बाद में फिनिशिंग शॉप में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में इस वर्ष बने 900वें कोच और एक हमसफर रैक का निरीक्षण किया, जिसे बाद में जनसभा स्थल से हरी झंडी दिखाई गई। 900वां डिब्बा एक स्मार्ट कोच है और यह कोच यात्रियों की सुविधा, उनकी सुरक्षा, उनके मनोरंजन और विभिन्न उपकरणों के आपसी तालमेल और उनकी कंडीशन मॉनिटरिंग से युक्त है, ताकि लाइन पर चलते हुए कोच की मॉनिटरिंग कहीं से भी हो सके।
विज्ञापन



इस मौके पर गवर्नर, सीएम, रेल मंत्री के अलावा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, सदस्य रोलिंग स्टाक राजेश अग्रवाल, महानिदेशक रेल सुरक्षा बल अरुण कुमार, महाप्रबंधक सुनीत शर्मा, एडीजी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण, मंडल आयुक्त अरुण गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed