{"_id":"5b48f3b34f1c1b40748b471a","slug":"111531507635-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, चार को कुचला, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, चार को कुचला, तीन की मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार-रोहनियां। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा। ट्रैक्टर चालक ने एक के बाद एक चार लोगों को कुचल दिया।
हादसे में छात्र समेत तीन की सांसें थम गईं। जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे के बाद घबराया चालक कुछ दूर वाहन खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना से क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है।
मवई निवासी सुमन (40) पत्नी रमाकांत और तारा देवी (40) पत्नी अवधेश गौतम सुबह खेत जा रही थी। इसी दौरान सड़क से होकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
ट्रैक्टर चालक ने सुमन को रौंदते हुए तारा देवी को भी कुचल दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तारा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
दोनों को खून से लथपथ देख चालक घबरा गया और वाहन लेकर भागने लगा। तभी स्कूल से लौट रहे धनेही गांव निवासी शुभम (13) पुत्र विजय कुमार को भी चपेट में ले लिया और उसे भी कुचल दिया।
विज्ञापन
यही नहीं प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान निवासी श्यामलाल जायसवाल (30) की बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां बाइक सवार श्यामलाल ने दम तोड़ दिया।
वहीं तारा देवी व शुभम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुभम ने भी दम तोड़ दिया।
महिला तारा देवी का अभी इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हादसे के बाद कुछ दूर वाहन खड़ा करके मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।