फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, योगी जी हठ छोड़ो

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, योगी जी हठ छोड़ो

Fri, 08 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, योगी जी हठ छोड़ो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 47 दिन से आंदोलन कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को क्रमिक अनशन की शुरूआत की गई। कार्यकर्ताओं ने अब करो या मरो की लड़ाई का एलान करते हुए कहा कि 11 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विकास भवन परिसर में धरनास्थल पर जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी। पहले दिन लक्ष्मी, जाकिरा खातून, सविता देवी, अर्चना श्रीवास्तव और ऊषा देवी क्रमिक अनशन पर बैठीं। अनशन स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को संघ की ओर से ज्ञापन दिया गया। संघ की जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि हम तब तक अपने आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री अपना हठ नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री सीता सिंह और जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अब यह लड़ाई करो या मरो की स्थिति तक पहुंच गई है। किसी भी स्थिति में मानदेय बढ़वाने समेत अपनी मांगें मनवाए बगैर पीछे नहीं हटेंगे। इसीलिए 11 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में 24 घंटे के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठेंगी। इस मौके पर सुनीता त्रिपाठी, सालसा सिंह, कुसुम सिंह, शैल त्रिवेदी, बीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed