{"_id":"59f61ee04f1c1b97678b7ff4","slug":"111509301984-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन दौड़ में महेश और अंशि जैन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन दौड़ में महेश और अंशि जैन ने बाजी मारी
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश और अंशि ने जीती मैराथन
रायबरेली। जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में रविवार को प्रथम लघु मैराथन 2017 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का सूत्र वाक्य था- ‘एकता के लिए दौड़ और राष्ट्र नेताओं ने जो हमें शांति व सौहार्द के संदेश दिए हैं उसका पालन।’ इसी भावना को ध्यान में रखते हुए छह किलोमीटर लघु मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में संस्थान के महेश कुमार ने जीत दर्ज की।
बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के सौरभ कुमार ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के हेमंत ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की अंशि जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैराथन का संचालन आरजीआईपीटी के छात्र खेल सचिव शशि कुमार के साथ समिति सदस्य शुभम शर्मा, आशुतोष गुप्ता, रवि यादव, मयंक भारद्वाज, काजल सत्यार्थी, दीप्ति वर्मा, वकार कलीम एवं दीपक ने किया। इस अवसर पर खेल समिति के फैकल्टी सलाहकार डॉ. मिलन कुमार, काउंसिल ऑफ वार्डन के अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार चौबे, वॉर्डन डॉ. अमित रंजन, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय, पेट्रोलियम विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।