{"_id":"59ee40264f1c1b60678b7051","slug":"111508786214-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पवन रेस्टोरेंट से लिए गए बैसन के नमूने में मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पवन रेस्टोरेंट से लिए गए बैसन के नमूने में मिले कीड़े
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में बेसन और मसाले के नमूने फेल
रायबरेली। खाद्य पदार्थों की बिक्री के नाम पर दुकानदार आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एफएसडीए की ओर से लिए गए जांच में शुभम गोल्डी सब्जी मसाला और बेसन का नमूना फेल आया है। गाजियाबाद प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है।
एफएसडीए के प्रभारी अधिकारी शशांक त्रिपाठी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल ने 16 दिसंबर 2016 में ऊंचाहार क्षेत्र के बाबूगंज स्थित छविलाल जायसवाल की दुकान से शुभम गोल्डी सब्जी मसाला का नमूना लिया था। उन्होंने बताया कि जांच में सब्जी मसाला में मोनो सोडियम ग्लूटामेट पदार्थ मिला पाया गया है। इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए मोनो सोडियम ग्लूटामेट पदार्थ मिला दिया गया था, जो गलत है। दुकानदार पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कचहरी रोड स्थित न्यू पवन रेस्टोरेंट से 06 जुलाई 2017 को बेसन का नमूना लिया गया था। नमूने जांच के लिए लैब भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में बेसन में कीडे़ मिले हैं, जिससे नमूना फेल आया है। इससे जाहिर है कि किस तरह मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री दुकानदारों की ओर से की जा रही है। अभिहित अधिकारी का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।