फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तथ्य एकत्र कर लिए, जल्दी शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट-आईजी

तथ्य एकत्र कर लिए, जल्दी शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट-आईजी

Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तथ्य एकत्र कर लिए, जल्दी शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट-आईजी
तथ्य एकत्र कर लिए, जल्दी शासन को सौंपेंगे रिपोर्ट : आईजी
विज्ञापन

रायबरेली। आईजी जय नारायण सिंह ने बुधवार को प्रतापगढ़ के देवरा और ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा, बरगदहा और भुसई का पुरवा गांवों का जायजा लेने और ग्रामीणों से बातचीत के बाद यहां पुलिस लाइंस में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रकरण से जुड़े सारे तथ्य एकत्र कर लिए गए हैं। जल्दी ही जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वारदात के 12 घंटे बाद तक इलाकाई लोगों का पुलिस के प्रति अविश्वास रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे सब पटरी पर आ गया है। गंभीरता से विवेचना की जा रही है और मामले में प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। आगे अभी और कार्रवाई होगी।

उन्होंने अमृतलाल प्रजापति की मौत के सवाल पर कहा कि इस बिंदु को भी जांच में जोड़ लिया गया है। अमृतलाल कैसे और किन हालात में घायल हुआ, इसकी भी विवेचना हो रही है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने अमृतलाल का कोई बयान दर्ज नहीं किया, सवाल पर कहा, कि हर बिंदु की जांच के साथ तथ्य एकत्र किए गए हैं। शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं से खुलासा होगा और सच सामने आ जाएगा। वारदात को लेकर क्या तथ्य जुटाए गए, पर आईजी ने खुलासा करने से इंकार कर दिया। कहा कि, फिर तो जांच रिपोर्ट का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। इस मामले को लेकर एसपी शिव हरी मीणा और स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed