{"_id":"596bb56c4f1c1bc7628b47f6","slug":"111500231020-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास आर्म टूटने से खेत में गिरा तार, बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास आर्म टूटने से खेत में गिरा तार, बालिका झुलसी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉस आर्म टूटने से खेत में गिरा तार, बालिका गंभीर
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह क्रॉस आर्म टूटने से बिजली का तार जमीन पर गिर गया। इसी दौरान खेत जा रही बालिका करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बालिका को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्रॉस आर्म जर्जर था और तार भी ढीला था, जिसे बदलवाने के लिए कई बार अवर अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गाव बहेरवा का है। गांव के पूर्व प्रधान श्यामलाल के खेत में बिजली का पोल लगा है। क्रॉस आर्म जर्जर होने के साथ ही तार भी ढीला था, जिसे ठीक कराने के लिए कई बार अवर अभियंता लालमणि से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। रविवार सुबह क्रॉस आर्म टूटने से तार जमीन पर गिर गया। श्यामलाल की बेटी संजना (8) खेत में नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। अचानक वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गई। इससे वह झुलस गई है। उसको तुरंत एनटीपीसी चिकित्सालय ले जया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि क्रॉस आर्म टूटने से तार नीचे आ गया था, जिसे ठीक करा दिया गया है। पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी।