{"_id":"595e8cf74f1c1b40108b45e1","slug":"111499368695-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से 12 गांवों को नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से 12 गांवों को नहीं मिल रही बिजली
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से अंधेरे में 12 गांव
अमावां (रायबरेली)। सिधौना उपकेंद्र से 12 गांवों को होने वाली विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। इससे करीब 50 हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता सीताराम का दावा है कि लाइनों पर काम चल रहा है। जल्दी ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। तेज हवा के साथ 4 जुलाई को हुई बारिश से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। तीन दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमावां गांव निवासी शेर बहादुर, राज मौर्या, पिंटू मिश्रा आदि किसान कहते हैं कि जल्दी लाइन दुरुस्त न हुई तो धान की बेड़न लगाने में दिक्कत आएगी। मानसून आया तो बिजली ने धोखा दे दिया।