{"_id":"595001f74f1c1b9d448b46ed","slug":"111498415607-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद और बीज की 51 दुकानों पर छापे, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद और बीज की 51 दुकानों पर छापे, नमूने भरे
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद और बीज की 51 दुकानों पर छापे, नमूने भरे
लापरवाही पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। खाद और बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने 51 दुकानों पर छापा मारा गया। इसमें बीज के 31 और तीन नमूने खाद के लिए गए। लापरवाही मिलने पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय की अलग-अलग टीमों में महराजगंज, सलोन, डलमऊ आदि क्षेत्रों की 51 खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बीज के 31 व तीन खाद के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। निर्धारित अभिलेख व स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड प्रदर्शित न मिलने पर दो विक्रेताओं मेसर्स सुनील कुमार गुप्ता करहिया बाजार, जय विजय बीज कंपनी सलोन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उप कृषि निदेशक ने कहा कि खरीफ की फसल में खाद व उर्वरक की बिक्री में मनमानी न बरती जाए। दुकानदार अपनी दुकानों पर स्टाक रेट व रेट बोर्ड जरूर लगाएं। कृषकों को कैशमेमो भी दें। यदि छापेमारी के दौरान गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।