{"_id":"594030594f1c1ba50a8b46ad","slug":"111497378905-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं तौल न होने से भड़के किसान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं तौल न होने से भड़के किसान,
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं तौल न होने से भड़के किसान
- सरेनी-सेमरी मार्ग जाम किया जाम, प्रदर्शन
- केंद्र प्रभारी पर तौल न करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सरेनी (रायबरेली)। गेहूं क्रय केंद्र धूरेमउ सरेनी में केंद्र गोदाम प्रभारी हरेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर पक्षपात कर तौल करने का आरोप लगाकर किसानों ने मंगलवार को सरेनी-सेमरी मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया कि तौल नहीं की जा रही है। इससे वाहन केंद्र पर खड़े हैं, जिससे उनका नुकसान हो रहा है। सूचना पर थानेदार ने पहुंचकर किसानों को शांत कराकर मार्ग खुलवाया।
दोपहर बाद किसानों का गुस्सा भड़क उठा। सभी ने सरेनी-सेमरी मार्ग जाम करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। किसान जगन्नाथ सिंह, देवेश, अमित कुमार ने बताया कि चार दिन से ट्रॉलियां गोदाम पे लगी है। गोदाम प्रभारी द्वारा तौल नहीं की जा रही है। पहुंच वाले किसान आते हैं। मोबाइल पर बात कराते हैं और उनकी तौल कर ली जाती है। जाम की सुचना पर थानेदार अरुण सिंह मौके पर पहुंचकर गोदाम प्रभारी से वार्ता की और तौल कराने की बात कहकर जाम खुलवा दिया। थानेदार ने आश्वासन दिया कि पुलिस की निगरानी में तौल कराई जाएगी। किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होगा, तब किसानों ने सरेनी सेमरी मार्ग खोल दिया। गोदाम प्रभारी हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा किसानों के साथ कोई पक्षपात नही किया जा रहा है। बोरे कम होने की वजह से ये समस्या आई है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई। किसानों को टोकन वितरण कर दिया गया है। बोरे आने पर तौल की जाएगी। इस मौके पर ब्रजप्रसाद, प्रशांत सिंह, संतोष, अमित कुमार, देवेश कुमार, जगन्नाथ सिंह मौजूद रहे।