{"_id":"593d91b94f1c1bd3478b4607","slug":"111497207225-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव से पहले हटे सलोन कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव से पहले हटे सलोन कोतवाल
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव से पहले हटे सलोन कोतवाल
सबहेड - डलमऊ के एसआई लाइन हाजिर, कई थानेदारों में फेरबदल
- कोतवाल को हटाने की मांग लेकर धरने पर बैठे थे विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। 12 जून को होने वाले सलोन ब्लॉक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव से पहले कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा को हटा दिया गया। भाजपा विधायक कोतवाल को हटाने के लिए धरने पर बैठे थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डलमऊ वीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है, ताकि ऐसा न लगे कि सलोन कोतवाल को किसी के दबाव में हटाया गया।
एसपी गौरव सिंह ने सलोन कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा को हटा दिया है। अब लक्ष्मीकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक के रीडर की जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि सलोन कोतवाल को हटाने के लिए विधायक दल बहादुर कोरी सलोन कोतवाली में इसी सप्ताह धरने पर बैठ गए थे। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण एसपी को कार्रवाई करनी ही पड़ी।
डीह थानेदार जीडी शुक्ला को अब सलोन कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीह थाने में तैनात दरोगा शिवशंकर गुप्ता को इसी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी के रीडर रहे सुरखाब खां को ऊंचाहार का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। ऊंचाहार थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक पन्नेलाल को डलमऊ कोतवाली भेजा गया है।