{"_id":"57488bc24f1c1b2f076913d7","slug":"11-schools-did-not-return-the-remaining-copies-of-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 स्कूलों ने नहीं लौटाईं यूपी बोर्ड की बची कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 स्कूलों ने नहीं लौटाईं यूपी बोर्ड की बची कॉपियां
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 27 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुल 10 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा-2016 के लिए परीक्षा केंद्रों को दी गई उत्तर पुस्तिकाओं का हिसाब नहीं हो पा रहा है। 11 परीक्षा केंद्रों में कॉपियां गुम हो गई हैं। इसी कारण इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने कॉपियां वापस नहीं की हैं। डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिन में शेष बची कॉपियों को वापस करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 158 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूलों को शेष बची अ और ब कॉपियों को वापस करने के आदेश दिए गए थे, जिससे कॉपियों को बोर्ड को वापस किया जा सके, लेकिन अब तक 11 स्कूलों ने बची कॉपियां वापस नहीं की है।
डीआईओएस ने कई बार निर्देश दिए, लेकिन स्कूलों के प्रधानाचार्य कॉपियों को वापस नहीं कर रहे हैं। मामले में डीआईओएस ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दो दिन का समय दिया है। दो दिन में कॉपियां वापस न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इन स्कूलों ने नहीं लौटाई कॉपियां
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, एसबीपी इंटर कॉलेज रामबाग, एसबी इंटर कॉलेज रौतापुर, एसएन इंटर कॉलेज बाबूगंज, सरस्वती इंटर कॉलेज उमरन, शीतला प्रसाद मिश्रा इंटर कॉलेज सोंडासी, आरएस पांडेय इंटर कॉलेज रमसापुर, धुन्नी सिंह आदर्श इंटर कॉलेज पूरे गुमान, स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज घूराडीह, पं. अक्षयवर दत्त इंटर कॉलेज पूरे जोधी ने अब तक बोर्ड परीक्षा की शेष कॉपियों को वापस नहीं किया है।
11 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बोर्ड परीक्षा की शेष कॉपियों को वापस नहीं किया है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दो दिन का समय दिया गया है। दो दिन में कॉपियां वापस न करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना भी बोर्ड को दे दी जाएगी। -डॉ. विनय मोहन, डीआईओएस