फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हेलीकाप्टर जमी पर उतरते ही इतिहास में दर्ज हो गया और एक पन्ना

हेलीकाप्टर जमी पर उतरते ही इतिहास में दर्ज हो गया और एक पन्ना

Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर जमी पर उतरते ही इतिहास में दर्ज हो गया और एक पन्ना
रायबरेली। घड़ी की सुई शनिवार को सुबह के 10.26 बजे पर पहुंची तो यह दिन इतिहास के पन्ने में दर्ज हो रहा था। 19 साल बाद कोई पीएम रायबरेली की धरती पर यहां के लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहा था। सभी में पीएम की बात सुनने की बेसब्री हिलोरे मार रही थी। उन्हें करीब से देेखने के लिए हर कोई उतावला दिख रहा था।
विज्ञापन



सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इसके गवाह बन रहे थे। मंच पर जब मोदी पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ खड़े होकर उनका इस्तकबाल कर रही थी। फिजाओं में मोदी-मोदी के नारों की गूंज हो रही थी। सियासत भी नए रूप में नजर आ रही थी। गांधी परिवार के गढ़ में यह नजारा काफी दिन बाद दिख रहा था। तरह-तरह की चर्चाएं थीं और हर कोई इसे लोकसभा चुनाव की जनसभा बता रहा था।
विज्ञापन



वर्ष 1999 में प्रधानमंत्री के तौर पर अटल विहारी वाजपेयी यहां आए थे और जनसभा को संबोधित किया था। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में हुई इस जनसभा में नरेंद्र मोदी संचालन की भूमिका में नजर आए थे। इतने साल बीत गए थे, लेकिन यहां पर कोई पीएम नहीं आया था। आसमान में गड़गड़ाते हेलीकॉप्टर की आवाज कानों तक गूंजी तो हर कोई पीएम नरेंद्र मोदी को देखने के लिए उतावला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी-मोदी के नारों की गूंज होने लगी। मंच पर पीएम मोदी पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए वहां मौजूद हजारों की भीड़ ने अपने स्थान से खड़े होकर उनका इस्तकबाल किया। पीएम मोदी ने भी वहां पर मौजूद जनता को अपनेपन का अहसास कराया। अपने भाषण के दौरान वे रायबरेली के किसान आंदोलन के शहीद किसानों, साहित्यकारों, अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जिक्र करना नहीं भूले।



अपने भाषण में पीएम मोदी कभी कांग्रेस परिवार पर हमलावर रहे तो कभी यहां के विकास की उपेक्षा होने का राग अलापा। साथ ही भाजपा सरकार की तरफ से कराए गए कार्यों का गुणगान करके जनता को विकास का संदेश देने की कोशिश की। पीएम मोदी की यह जनसभा रायबरेली के इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गई। साथ ही वर्ष 2019 में सरकार चाहे जिसकी बने, लेकिन यहां पर हुई जनसभा की चर्चा जरूर होगी। वजह पीएम मोदी ने मिशन 2019 की सफलता का शंखनाद किया और जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी के साथ ही रायबरेली के विकास कराने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed