फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रायबरेली और अमेठी के हर घर में पहुंची बिजली

रायबरेली और अमेठी के हर घर में पहुंची बिजली

Mon, 17 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली और अमेठी के हर घर में पहुंची बिजली
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में रविवार को अपने सूबे के विकास की बात दोहराई। उन्होंने ढेर सारे आंकड़े देते हुए सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जो काम पिछली सरकारें नहीं कर पाईं, उन्हें केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने इतने कम समय में करा दिया। विपक्षी पार्टियों ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया, लेकिन भाजपा बिनी किसी भेदभाव के हर तबके के लिए विकास कार्य करा रही है और सभी वर्ग के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रायबरेली और अमेठी को वीवीआईपी कहा जाता है, फिर भी इन क्षेत्रों के कई गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी थी। गरीबों के घरों को रोशन करने का काम भाजपा सरकार ने किया। सौभाग्य योजना के तहत प्रदेश में 2.84 लाख मजरों में बिजली पहुंचाने का काम किया गया। रायबरेली में 1547 गांवों के 7013 मजरों में विद्युतीकरण हुआ, जिसमें 34 गांवों में सौर ऊर्जा से बिजली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही काम अमेठी में भी हुआ। अमेठी के 934 गांवों के 5349 गांवों में विद्युतीकरण होना है, जिसमें से 110 मजरों में सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने का काम प्रगति पर है। यह काम भी 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा तो हर घर में बिजली की रोशनी पहुंच जाएगी।


उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यूपी में दो करोड़ 49 लाख 59 हजार 827 प्रसाधन बने हैं। रायबरेली में तीन लाख 11 हजार 858 और अमेठी में दो लाख 14 हजार 974 इज्जतघरों का निर्माण कराया गया। इस तरह से रायबरेली-अमेठी में पांच लाख 26 हजार 832 प्रसाधनों का निर्माण कराया गया।


बिनी भेदभाव के 10.85 लाख गरीबों को आवास देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। इसमें से 8.85 लाख आवास पूर्णरूप से बन चुके हैं। पिछले डेढ़ साल के भीतर रायबरेली में 23430 और अमेठी में 12612 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया गया। सीएम बोले कि पीएम की विशेष कृपा से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed