फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जर्जर मकान गिरा रहे चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

जर्जर मकान गिरा रहे चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मकान गिरा रहे चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
जर्जर मकान गिरा रहे चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गल्ला मंडी के निकट और देना बैंक के पास गुरुवार को जर्जर मकान गिरा रहे चार मजदूर घायल हो गए। मलबे में दबे दो मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लखनऊ निवासी प्रशांत दीक्षित का दो माले का मकान गल्ला मंडी निकट और देना बैंक के पास है। मकान काफी जर्जर है। जर्जर मकान में ट्रांस्पोर्ट का संचालन हो रहा था। एक सप्ताह से जर्जर मकान को पांच मजदूर गिरा रहे थे। मजदूर बृहस्पतिवार को मकान के दूसरे माले की दीवार के ईंट निकाल रहे थे। तभी जर्जर मकान अचानक भरभरा के गिर गया। जिससे मकान गिरा रहे मजदूर मलपुरा गांव निवासी हीरा यादव पुत्र सुंदर, डलमऊ थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे सोंडासी गांव निवासी संतराम यादव पुत्र दातादीन मलबे में दब गए।
विज्ञापन

जर्जर मकान गिराने के कार्य में लगे नया पुरवा निवासी राममनोहर व पूरे मलंगा मजरे पलियाबिरसिंहपुर गांव निवासी छोटेलाल भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर हीरा व संतराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मकान गिराने के कार्य में लगे नया पुरवा निवासी रामकुमार बाल-बाल बच गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी निकट देना बैंक के पास जर्जर मकान स्थित था। पांच मजदूर मकान गिरा रहे थे। तभी अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे चार मजदूरों को चोटें आईं। जिसमें दो मजदूरों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed