{"_id":"596bb82c4f1c1bc7628b485d","slug":"101500231724-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा जा रहे यादव समाज के लोगों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा जा रहे यादव समाज के लोगों
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव समाज के 22 लोगों को हिरासत में लिया, दो घंटे बाद छोड़ा
जगतपुर (रायबरेली)। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड को लेकर सियासत नहीं थम रही है। रविवार को अप्टा गांव जा रहे यादव समाज के 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दो घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान यादव समाज के लोगों ने अप्टाकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
गोरखपुर-फैजाबाद मंडल के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राजेश यादव की अगुवाई में यादव समाज के लोग अप्टा गांव जा रहे थे। इसकी सूचना मलते ही जगतपुर पुलिस ने कस्बे में सभी को रोक लिया। इस दौरान समाज के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस ने सभी को दो घंटे तक थाने में बैठाए रही। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। राजेश यादव ने कहा कि अप्टाकांड में समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौैके पर शिव कुमार यादव, अंकुश यादव आदि लोग मौजूद रहे। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सभी अप्टा गांव जा रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया।