फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्या कांड को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सभी ने इस कांड की सीबीआई जांच कराने और प्रधान पक्ष की तरफ से भी केस दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रधान के बेटों को फर्जी मामले में फंसाया गया है। एक जनप्रतिनिधि की साजिश पर यह घटना हुई है। सभी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार और एडीएम प्रशासन तिलकधारी को ज्ञापन सौंपा।
सेंट्रलबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव की अगुवाई में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अफसरों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी ने अप्टा कांड को लेकर गुस्से का इजहार करते हुए प्रदर्शन किया। अफसरों को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पुलिस एकपक्षीय जांच कर रही है। विवेचना में तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। इस बात को पूरी तरह से नजरंदाज किया जा रहा है कि आखिर प्रतापगढ़ जिले के चार व्यक्ति एवं कौशांबी का एक व्यक्ति यहां अप्टा क्या करने आए थे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रधान पक्ष की तरफ की एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस प्रधान के बेटे निर्दोष हैं। इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर रामसजीवन चौधरी, दिनेश कुमार यादव, रामेश्वर यादव, विवेक सिंह राठौर, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed