फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग जाने का प्रयास विफल

अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग जाने का प्रयास विफल

Fri, 14 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग जाने का प्रयास विफल
तीन घंटे हिरासत में रहे पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद समेत 24 लोग
विज्ञापन

रायबरेली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग जा रहे लोकदल नेता पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला समेत 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी तकरार भी हुई। तीन घंटे बाद सभी को छोड़ा गया। नेताओं ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किए जाने और मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए जाने की मांग की।
पूर्व मंत्री एवं लोकदल नेता शारदा प्रसाद शुक्ला, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, पूर्व मंत्री वंशनारायन पटेल समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को अप्टा गांव जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दरियापुर चौराहे पर घेराबंदी कर ली। सीओ शेषमणि उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। सभी को अप्टा जाने से रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से लोकदल के नेताओं की कहासुनी भी हुई। इसके बाद सभी को भदोखर थाने ले जाया गया। तीन घंटे बैठाए रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह का बयान दिया है, वह उसके लिए माफी मांगे। बिना सोचे समझे बयान देने पर उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि 50 लाख रुपये करनी चाहिए। हत्या की वारदात को हादसा बताने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्टाकांड की सीबीआई जांच कराई जाए
आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अप्टा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। जो दोषी है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी निर्दोेष पर कार्रवाई न हो। इस मौके पर के जिला संयोजक बुद्धदेव सिकदार, गोर्बधन पटेल, नीतू आदि लोग मौजूद रहे।


सीबीआई जांच के लिए होगा आंदोलन
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्गकांड को लेकर बछरावां कस्बे में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि इस घटना को वर्ग संघर्ष का रूप पूरे समाज के लिए बहुत चिंता का विषय है। यूपी पुलिस की जांच से लोगों का भरोसा उठ चुका है। इसलिए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राम बहादुर यादव, जगदीश त्रिपाठी, राजेश सिंह आदि
मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed