फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गले मिलकर दी ईद की बधाई, दुआ को उठे हजारों हाथ

गले मिलकर दी ईद की बधाई, दुआ को उठे हजारों हाथ

Wed, 28 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गले मिलकर दी ईद की बधाई, दुआ को उठे हजारों हाथ
दुआ को उठे हाथ, गले मिलकर दी बधाई
विज्ञापन

- जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व
- डीएम व एसपी समेत नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक-दूसरे से मिलकर सभी ने ईद की बधाई दी। इस दौरान दुआ को हजारों हाथ उठे। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा कराई गई। शहर में सुन्नी मर्कजी बारादरी मस्जिद में शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर मिस्बाही, अनवर नगर मस्जिद में मौलाना सैय्यद मोहम्मद अहमद अशरफी जिलानी ने नमाज पढ़ाई। यहां पर भारी तादाद में लोग जुटे और नमाज अदा की।
डबल फाटक स्थित ईदगाह में मौलाना बिलाल नदवी ने नमाज पढ़ाई। यहां पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने पहुंचकर नमाज अदा की। डीएम अभय सिंह, एसपी गौरव सिंह ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। नगर पालिकाध्यक्ष मो. इलियास ने भी गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई दी। शिया कौमी मस्जिद गुलाब रोड में इमाम-ए-जुमा मौलाना कंबर अली, चखभीखमपुर में हाफिज मोहम्मद नसीम, जामा मस्जिद खिन्नीतल्ला में मौलाना नासिर, जामा मस्जिद बड़ा घोसियाना में कारी शमीम, राजघाट में मौलाना असगर, सुनहरी मस्जिद में मौलाना जमाल, मस्जिद हबीब खां में हाफिज जलील ने नमाज पढ़ाई। इसी तरह अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन

इनसेट
जगह न होने के कारण सड़क तक थी भीड़
ईद के नमाज इबादतगाहों में सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। अलग-अलग जगहों पर अलग वक्त तय था। डबल फाटक ईदगाह, खपर मलंग ईदगाह सहित सुन्नी बरेलवी सूफियों की मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी थी। जामा मस्जिद बड़ा घोसियाना, खिन्नी तल्ला, अनवर नगर मस्जिद, चकभीखमपुर, नयापुरवा, सदरिया मस्जिद, सुन्नी मर्कजी मस्जिद टाउन हाल सहित सभी मस्जिदों में अंदर जगह नहीं होने के कारण बाहर सड़क तक पर नमाज हुई। सुन्नी मर्कजी मस्जिद में शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर और अनवर नगर मस्जिद में विश्व विख्यात आलिम धर्मगुरु मौलाना सैय्यद मोहम्मद अहमद अशरफी की इमामत में होने के कारण दूर दराज के इलाकों से भी नमाजियों ने आकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेले में बच्चों ने खूब की खरीदारी
कहारों का अड्डा और गुलाब रोड में लगे मेले में बच्चों की खूब भीड़ रही। रंग बिरंगे नए कपड़ो में बच्चों ने झूलों का मजा लिया। खिलौनों की खरीदारी की। दूसरी तरफ बच्चों के अलावा युवक-युवतियों से हाथी पार्क और इंदिरा उद्यान गुलजार रहा।

इनसेट
काली पट्टी बांध जताया विरोध
शायर इमरान प्रतापगढ़ी, अलीगढ़ एमयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, मारिया आलम व मीम नामक संगठन के अब्दुल हन्नान की अपील और कुछ मजहबी तालीम देने वाले मदरसों के अंदरुनी सहयोग से केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में कुछ लोगों ने डबल फाटक ईदगाह में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed