फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली व्यवस्था बेपटरी, लोगों में बढ़ रहा गुस्सा

बिजली व्यवस्था बेपटरी, लोगों में बढ़ रहा गुस्सा

Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था बेपटरी, लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
बिजली व्यवस्था बेपटरी, लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा, सुधार न होने पर होगा धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (रायबरेली)। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बे की विद्युत व्यवस्था बेपटरी से हो गई है। इससे उपभोक्ताओं में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो वे लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

रामकुमार यादव, रामशरण, सतीश कुमार ने बताया भाजपा सरकार गठन के बाद लोगों में यह आशा बंधी थी कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी, लेकिन बिजली व्यवस्था ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया। सीएम की घोषणा के बाद से ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। तहसील मुख्यालय को रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। अशर्फीलाल, हरीशंकर शुक्ला, जमुना पासवान ने बताया कि इस समय बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता एसके प्रजापति ने बताया कि लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं होती है। ऊपर से जितनी बिजली मिलती है, उसकी आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed