{"_id":"5941892c4f1c1b967d8b4614","slug":"101497467180-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने रक्तदानियों के जज्बे को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने रक्तदानियों के जज्बे को किया सलाम
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ने रक्तदानियों के जज्बे को किया सलाम
सबहेड - 49 तो किसी ने 26 बार खून देकर बचाई लोगों की जान
- सीएमओ और व्यापारी नेता ने शॉल ओढ़ाकर सभी का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला ने रक्तदानियों के जज्बे को भी सलाम किया। कई बार रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने वाले लोगों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।
जिला अस्पताल स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में सीएमओ डॉ. डीके सिंह और उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा की ओर से श्रवण तिवारी, रामनारायण वाजपेयी, हिमकर दीक्षित, राम प्रकाश मौर्या, शिवशरण सिंह, कुशल कृपलानी, संदीप जैन, आलोक मिश्रा, रूपेश शुक्ला, रामकृपाल चौधरी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसमें से किसी ने 49 बार तो किसी ने 26 बार रक्तदान किया। एक बडे़ मंच पर सम्मान पाकर सभी ने खुशी जताई। कहा कि वे स्वयं रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। बहुत से लोग आगे आएंगे तो निश्चित तौर से खून की कमी को पूरा किया जाने में मदद मिलेगी।