{"_id":"593d91194f1c1b4a078b458d","slug":"101497207065-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी शिवाला घाट से संकट मोचन घाट तक सफाई 17-24-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी शिवाला घाट से संकट मोचन घाट तक सफाई 17-24-46
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी शिवाला घाट से संकट मोचन घाट तक सफाई
- स्वामी देवेंद्रानंद गिरि की अगुवाई में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लेकर चलाए जा रहे अभियान में रविवार को स्वामी देवेंद्रानंद गिरि की अगुवाई में गंगा भक्तों ने रानी शिवाला घाट से लेकर संकट मोचन घाट तक सफाई अभियान चलाया। इसमें घाटों के किनारे की सफाई की गई।
सफाई अभियान से प्रेरित होकर गंगा स्नानार्थियों ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ा मठ डलमऊ के स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने कहा जीवनदायिनी, पापहारिणी, मोक्षदायिनी मां गंगा लोगों की उपेक्षा के चलते मैली होती जा रही हैं, जिससे इनका अस्तित्व खतरे में है। यदि हम सब मिलकर समय रहते इन्हें साफ.सुथरा बनाने में हिस्सा नहीं लेंगे तो भविष्य में मां गंगा अभिशाप का रूप धारण कर लेंगी। सभी ने संकल्प लिया की गंगा को साफ सुथरा बनाने में हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस मौके पर स्वामी दिव्यानंद, आशुतोष सोनी, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।