{"_id":"593d90fb4f1c1bd3478b45fe","slug":"101497207035-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नीशियन नहीं दे रहा है चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नीशियन नहीं दे रहा है चार्ज
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नीशियन नहीं दे रहा है चार्ज, बोरिंग का काम ठप
- शिवगढ़ ब्लॉक के चक्कर काटने को मजबूर कृषक
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन के नदारद रहने से किसानों की बोरिंग नहीं हो पा रही है। इससे उनमें नाराजगी है।
उन्होंने बताया कि शिवगढ़ ब्लॉक में बोरिंग टेक्नीशियन तैनात नहीं है। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन को अभी तक चार्ज नहीं मिला है। शिवगढ़ के बोरिंग टेक्नीशियन हरचंदपुर में कार्यरत हैं, वहीं पर कार्य कर रहे हैं। शिवगढ़ नहीं आते हैं। न ही अभी तक चार्ज दिया है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। सरांय छत्रधारी के विष्णू कुमार गोस्वामी, भवानीगढ़ लल्लन सिंह, देहली के पप्पू दुबे, नेरुथुवा के रतीपाल रावत, अवधेश रावत, रमेश शुक्ल ने बताया कि शिवगढ़ में लघु सिंचाई विभाग से होने वाली किसानों की निशुल्क बोरिंग का कार्य प्रभावित है। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बोरिंग होना है, लेकिन चार्ज न मिलने के कारण बोरिंग नहीं हो पा रही।
उधर लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास पांच ब्लॉक संताव, खीरों, शिवगढ़, महराजगंज व राही का चार्ज है। ब्लॉक टेक्नीशियन (बीटी) रमेश साहू हरचंदपुर संबद्ध हैं। नरेंद्र पटेल को कार्य करना है। रमेश साहू को दूसरे क्षेत्र में दखल नहीं करना चाहिए। उनको तत्काल चार्ज देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो नोटिस देकर जवाब तलब करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।