{"_id":"593d90cb4f1c1b7e648b45e5","slug":"101497206987-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने बैठक कर समस्याओं को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने बैठक कर समस्याओं को उठाया
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की अनिवार्यता हो समाप्त
पूर्व सैनिकों ने बैठक कर समस्याओं को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जवाहर बिहार स्थित दुर्गा इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व सैनिक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने समस्याओं पर चर्चा की और निराकरण की मांग की। चेतावनी दी यदि समय से समस्याएं नहीं निपटी तो दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने पेंशन, पैनकार्ड इनकम टैक्स समेत अन्य कार्यों में आधार की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसबी सिंह ने कहा कि ज्यादातर रिटायर सैनिकों के हाथ की अंगुलियों के निशान मिट गए हैं। जन सुविधा केंद्र पर जाने पर बताया कि अंगुलियों में निशान नहीं हैं। ऐसे में उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जबकि पैनकार्ड, इनकम टैक्स एवं नई पेंशन में आधार की अनिवार्यता कर दी गई है।
दिल्ली से आए सूबेदार मेजर आरएल वर्मा ने कहा कि यदि रिटायर सैनिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो दिल्ली स्थित जंतरमंतर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संरक्षक जेपी गुप्ता ने गृहकर माफ करने की बात कही। इस मौके पर आरएन चौधरी, आरके तिवारी, शिवशंकर सिंह, जगदीश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।