{"_id":"158cc659eeba1e4ac1a46e50d0f28938","slug":"10-thousand-people-spent-the-night-in-the-dark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था ने मंगलवार की रात उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। शहर के फिरोज गांधी फीडर में आए फॉल्ट की वजह से करीब 10 हजार लोगों की पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
इंदिरानगर उपकेंद्र के फिरोज गांधी फीडर में मंगलवार की रात महानंदपुर के पास जंफर कट गया। इसे ठीक करने में घंटों लग गए। कुछ देर बाद मनिका रोड पर इसी फीडर में पेड़ गिर पड़ा।
इससे निराला नगर, कचहरी रोड, सिविल लाइंस, मनिका रोड, कैनाल रोड, फिरोज गांधी नगर समेत कई मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा रहा। 10 हजार लोग बिजली के लिए तरसे।
विज्ञापन
वहीं इंदिरानगर, रानानगर, अमरीशपुरी, सुपर मार्केट, प्रभुटाउन, घंटाघर, कल्लू का पुरवा समेत शहर के अन्य मोहल्लों में भी बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानी हुई।
उपभोक्ता फूलचंद्र, सनी, गोलू, नवनीत, अनूप, अभिषेक ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही है। एसडीओ पीके सिंह ने बताया कि फिरोज गांधी फीडर में तार टूटने से आपूर्ति बंद रही। रात में इसे ठीक करा दिया।