{"_id":"617d8ea43ed0ce7b7d0d5149","slug":"10-quintals-of-unclaimed-boondi-seized-on-diwali-raibaraily-news-lko6025099175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बिकने आई 10 क्विंटल लावारिश बूंदी जब्त, 25 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बिकने आई 10 क्विंटल लावारिश बूंदी जब्त, 25 नमूने भरे
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रोडवेज बस स्टेशन से लावारिस हालत में 10 क्विंटल बूंदी पकड़ी गई। ये बूंदी प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखी थी। एफएसडीए की टीम ने बूंदी को कब्जे में ले लिया है।
यह बूंदी दिवाली पर लड्डू बनने के लिए आई थी। इसके अलावा टीम ने अभियान चलाकर बर्फी, खोया, पनीर समेत खाद्य पदार्थों के 25 नमूने सील किए। ऊंचाहार के बटोही रेस्टोरेंट से तीन नमूने भरे गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव को बस स्टेशन पर लावारिस हालत में बोरियों में भरी बूंदी रखी होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर बूंदी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कारोबारी टीम को देखकर भाग निकला। टीम ने करीब 10 क्विंटल बूंदी जब्त कर ली। वहीं टीम ने ऊंचाहार के बटोही रेस्टोरेंट से खोवा, पनीर व देशी घी का नमूना भरा। चौरसिया स्वीट्स ऊंचाहार से बर्फी और वैभव ट्रेडर्स लक्ष्मीगंज से डालडा का नमूना सील किया।
इसके अलावा मुस्कान स्वीट्स कहारो का अड्डा से बर्फी, सिंघल एजेंसी बेलीगंज से डालडा, न्यू सागर स्वीट्स कहारो का अड्डा से खोया, प्रशांत स्वीट्स रतापुर से पनीर, गोयल एजेंसी बेलीगंज से देशी घी, रुद्र दत्त बाजपेयी राना नगर की दुकान से सोयाबीन ऑयल, अनुसुइया ट्रेडर्स घंटाघर से मस्टर्ड ऑयल, जय श्री इंटरप्राइजेज राना नगर से मयूर ब्रांड रिफाइंड ऑयल का नमूना सील किया।
एफएसडीए की टीम ने बथुआखास में देशराज के यहां से दूध, हरचंदपुर में हर्ष बाजपेयी की दुकान से बर्फी, महानंदपुर निवासी अरविंद कुमार के यहां से दूध, राहुल एजेंसी कैपरगंज से काशी एडबिल फैट घी, पूरे छीट गुरुबख्शगंज निवासी रामकेवल यादव की दुकान से दूध, त्रिपुला चौराहा स्थित हिमांशु सोनी की दुकान से खोया, चौधरी ट्रेडर्स दरीबा से देशी घी, मुंशीगंज स्थित रोहित किराना स्टोर से मयूर वनस्पति, हरदासपुर स्थित पंडित मिष्ठान भंडार से खोया, थुलवासा में बालाजी स्वीट्स से बर्फी, महराजगंज तहसील के पास स्थित चंद्रपाल स्वीट्स से चांदी वर्क लगी बर्फी, शिवगढ़ बाजार से पनीर का नमूना सील करके जांच के लिए भेजा।
दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए अभियान चलाया गया है। बस स्टेशन से 10 क्विंटल बूंदी जब्त की गई है। बर्फी, खोया, पनीर सहित 25 नमूने भरवाकर जांच के लिए भेजा गया है।
अजीत कुमार राय, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए