{"_id":"57cdbc6f4f1c1b2556317706","slug":"10-hours-highways-jammed-passengers-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे हाईवे जाम, मुसाफिर हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे हाईवे जाम, मुसाफिर हुए बेहाल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज-उन्नाव राजमार्ग में सेमरी चौराहा के पास रविवार देर रात दो ट्रक गड्ढों में फंस गए। इसके बाद आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ ट्रकों, रोडवेज बसों और निजी वाहनों की लाइन लग गई। कई वाहन सवार तो दूसरे रास्तों निकल गए।
वहीं तमाम मुसाफिर गांव की गलियों में पूरी रात वाहन लेकर भटकते रहे। रात भर मुसाफिर जाम से परेशान रहे, वहीं पुलिस का कोई सिपाही नजदीक नहीं आया। सुबह करीब दस घंटे बाद जेसीबी से ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल किया गया।
एनएच के अफसरों की लापरवाही मुसाफिरों पर भारी पड़ रही है। लालगंज-उन्नाव राजमार्ग पर सेमरी चौराहे के पास लगातार तीन दिन से वाहनों के फंसने का सिलसिला चल रहा है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसी का नतीजा रहा कि रविवार देर रात एक बार फिर से दो ट्रक गड्ढे में फंस गए। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इनमें ट्रकों के साथ कई रोडवेज बसें भी शामिल हैं।
कई वाहन सवार तो खुष्टी, खीरों और गुरुबक्शगंज होते हुए निकल गए, लेकिन तमाम रास्ता भटक जाने की वजह से गांव की गलियों में घूमते रहे। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। भूख और प्यास ने मुसाफिरों को बेहाल कर दिया। वहीं जो मुसाफिर जाम में फंसे थे, उन्हें गर्मी के कारण परेशानी हुई।