फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.13 lakh withdrawn from account

खाते से निकाले 1.13 लाख, जनसेवा केंद्र संचालक पर केस

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
1.13 lakh withdrawn from account
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए गए। हद तो तब हो गई, जब पीड़ित परिवार ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे दौड़ाती रही। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाई और मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मामले में जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीकोपा निवासी देवेंद्र नाथ सिंह चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बीते दिन जगतपुर कस्बे के ऊंचाहार रोड पर एक सहजजन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने गया था।
विज्ञापन

सहज जनसेवा केंद्र के संचालक ने स्वाइप मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर उसके खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उसने पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में केस दर्ज हुआ। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपुर कस्बा निवासी एवं जनसेवा केंद्र संचालक संदीप गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed