{"_id":"f868ff98-8dfd-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"prisoner-made-veeru-of-sholay","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ‘शोले का वीरू’ बना कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में ‘शोले का वीरू’ बना कैदी
एटा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध एक कैदी अपनी मांगों को लेकर ‘शोले का वीरू’ बन गया। फर्क इतना था कि फिल्म में वीरू बसंती से शादी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा था और यहां कैदी पेड़ पर चढ़कर अपने घरवालों से मिलाई की मांग कर रहा था। कैदी को जेल अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा। वहीं, कैदी ने घरवालों के मिलाई करने जेल न पहुंचने पर आत्महत्या करने की बात कही है।
अलीगंज निवासी असलम जिला कारागार में हत्या के मामले में सितंबर 2011 से निरुद्ध है। असलम ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उसका कोई भी परिवारीजन उससे मिलने के लिए जेल में नहीं आया। इससे वह आहत हो गया और आत्महत्या करने के उद्देश्य से गुरुवार को जेल में खडे़ पीपल के पेड़ पर चढ़ गया था। उसने बताया कि यदि कुछ समय तक उसके घरवाले उससे मिलने के लिए जेल नहीं पहुंचे तो वह आत्महत्या कर लेगा।
वहीं जेल अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने बताया कि असलम बैरक से अस्पताल तक दवा लेने के बहाने गया था। जहां बाद में वह पेड़ पर चढ़ गया। पीपल के पेड़ पर लोहे के तार और नुकीली कीलों को लगवाया जाएगा। इससे भविष्य में अन्य कोई कैदी पेड़ पर नहीं चढ़ सके।