फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth cremated in village amid tension, accused arrested

गांव में हुआ युवक का अंतिमसंस्कार, आरोपित गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2022 02:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Youth cremated in village amid tension, accused arrested
मृतक जीतेन्द्र सिंह उर्फ भीम। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज के फूलपुर इलाके के चकरा अलीपुर गांव में बरात में शामिल होने गए युवक की हत्या के बाद शव घर पहुंचने पर शुक्रवार को तनाव के बीच गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या के आरोपी सेना के भगोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह के बेटे की बारात बुधवार को प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित चकरा अलीपुर गांव गई थी। बरात में शामिल होने नागेंद्र का रिश्तेदार हरखपुर निवासी जीतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भीम सिंह (27) भी गया था। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस के दौरान सेना से भगोड़े गाजीपुर निवासी सुभाष सिंह उर्फ लल्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भीम को गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों ने सुभाष को पकड़कर जमकर पीट दिया। इससे वह मरणासन्न हो गया। उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम भीम सिंह का शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। शुक्रवार सुबह परिजनों गांव के बाग में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हालत में सुधार होने के बाद हत्यारोपी सेना के भगोड़े सुभाष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सुभाष व भीम के बीच कई महीनों से वर्चस्व को लेकर तनाव था। कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था। हत्यारोपी और मृतक के गांव के लोगों के बीच तनाव देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed